किराने की दुकान में धंधा कैसे बढ़ाएं
सबसे पहले क्या करना चाहिये? 1. वैरायटी बढ़ायें किराने की दुकान चलाने के लिये ज़रूरी है कि उसमें कई तरह की वैरायटी रखें. दूध, मसाले, दालें, ब्रेड और रोज़ाना की ज़रूरत का हर सामान रखें. ताकि रोज़ाना आने वाले ग्राहक दुकान पहुंच कर खाली हाथ न लेंटे. कुछ न कुछ लेकर ही जायें. 2. कस्टमर सर्विस अच्छी रखें किराना शॉप को चलाना है, तो उसकी सर्विस अच्छी रखें. यानि ग्राहकों से आराम से बात करें, उन्हें ध्यान से सुनें और सही सामान दें. कई बार दुकानदार एक्सपायरी डेट वाली चीज़ें दे देते हैं, उससे ग्राहकों की नज़र में उनकी छवि ख़राब होती है. कोई सामान बेचने से पहले उसकी डेट जांच लें, ताकि आपके सामान को लेकर सभी संदेह न करें. 3. उधारी का ख्याल रखें देखिये ऐसी कोई दुकान नहीं होगी जहां उधारी का लेन-देन न चलता हो. अब अगर कोई जानने वाला है, तो उसे उधारी देने से मना भी नहीं कर सकते. इससे आपके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं और व्यापार में रिश्तों का बना कर रखना ज़रूरी होता है. अगर आप उधारी देते हैं, तो उसका बाहीखाता बना कर रखें. ताकि, हिसाब में कभी कोई गड़बड़ी न रहे. मौक़े पर आप ग्राहक को किताब दिख...