किराने की दुकान में धंधा कैसे बढ़ाएं
सबसे पहले क्या करना चाहिये?
1. वैरायटी बढ़ायें
किराने की दुकान चलाने के लिये ज़रूरी है कि उसमें कई तरह की वैरायटी रखें. दूध, मसाले, दालें, ब्रेड और रोज़ाना की ज़रूरत का हर सामान रखें. ताकि रोज़ाना आने वाले ग्राहक दुकान पहुंच कर खाली हाथ न लेंटे. कुछ न कुछ लेकर ही जायें.
2. कस्टमर सर्विस अच्छी रखें
किराना शॉप को चलाना है, तो उसकी सर्विस अच्छी रखें. यानि ग्राहकों से आराम से बात करें, उन्हें ध्यान से सुनें और सही सामान दें. कई बार दुकानदार एक्सपायरी डेट वाली चीज़ें दे देते हैं, उससे ग्राहकों की नज़र में उनकी छवि ख़राब होती है. कोई सामान बेचने से पहले उसकी डेट जांच लें, ताकि आपके सामान को लेकर सभी संदेह न करें.
3. उधारी का ख्याल रखें
देखिये ऐसी कोई दुकान नहीं होगी जहां उधारी का लेन-देन न चलता हो. अब अगर कोई जानने वाला है, तो उसे उधारी देने से मना भी नहीं कर सकते. इससे आपके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं और व्यापार में रिश्तों का बना कर रखना ज़रूरी होता है.
अगर आप उधारी देते हैं, तो उसका बाहीखाता बना कर रखें. ताकि, हिसाब में कभी कोई गड़बड़ी न रहे. मौक़े पर आप ग्राहक को किताब दिखा कर हिसाब क्लियर कर सकें. इससे आपको नुकसान भी नहीं होगा और आपके रिश्ते भी ख़राब नहीं होगे.
4. दुकान की डिज़ाइन का ध्यान रखें
कई बार किराना स्टोर में सामान अच्छा होता है, लेकिन दुकान का रख-रखाव और डिज़ाइन बेहद ख़राब होती है. इस वजह से ग्राहक वहां चाहकर भी नहीं जाते और ऐसे में ग्राहकों को काफ़ी नुकसान होता है.
दुकान चलाने का सबसे अच्छा तरीक़ा है कि दुकान की डिज़ाइन आकर्षक रखें. सामान को व्यवस्थित रखें, ताकि दुकान देख कर ग्राहक वहां से सामान लेने की ख़रीदें.
5. व्यवहार विनम्र रखें
दुनिया में दो तरह के व्यापारी होते हैं. पहले वो जो काफ़ी विनम्रता से बात करते हैं. दूसरे वो जो अक्खड़ होते हैं. दुकान दोनों ही चलाते हैं, लेकिन भीड़ पहले वाले के यहां ही रहती है.
6. दुकान का प्रचार करें
व्यापार छोटा हो या बड़ा प्रचार की आवश्यकत हर जगह होती है. अगर ढंग से प्रचार नहीं किया, तो दुकान नहीं चल पायेगी. आपकी दुकान कैसी है ये आपको पता है, लेकिन दुनिया को तब पता होगा, जब आप इसे बताना चाहेंगे.
इसलिये दुकान का प्रचार करने से मत चूकिये और न ही कोई भूल करिये. प्रचार के लिये आप पम्पलेट बनवाकर भी बटवा सकते हैं. प्रचार के लिये आप सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.
7. मार्केट रिसर्च
दुकान में क्या रखना है और क्या नहीं इसके लिये आपको कस्टमर्स की ज़रूरतें समझनी होंगी. कस्टमर्स की ज़रूरतें जानने के लिये आपको मार्केट में थोड़ा रिसर्च करना होगा.
मार्केट रिसर्च में आपको पता चल जायेगा कि ग्राहकों की ज़रूरतें क्या हैं. कस्टमर्स के हिसाब से मार्केट में क्या डिमांड में है और क्या नहीं? अगर कस्टमर्स की डिमांड की जानकारी हो गई, तो सामान की बिक्री अपने आप होने लगेगी.
8. नई जगह
देखिये हिंदुस्तान जैसे देश में किसी शहर, गली-मोहल्ले में एक किराना शॉप नहीं होती है. किसी भी इलाके एक से ज़्यादा दुकाने होती हैं. इसलिये आप दुकान के लिये ऐसी जगह का चयन करें, जहां ज़्यादा

Comments
Post a Comment